सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले प्रतिष्ठानों/दुकानों से वसूला जुर्माना

डोंबिवली : कल्याण डोंबिवली क्षेत्र में सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले प्रतिष्ठानों/दुकानों से नगर आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दांगडे, उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी घुटे एवं स्वच्छता अधिकारी खिस्मतराव ने जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई मेंरामदेव होटल, कल्याण (प.) रु. 1000, पादुका स्टोर, कल्याण (प.) रु. 3000, अमोल गुंजाल, एकवीरा होटल के पास, कल्याण (प.) रु. 300, किंजल स्टोर्स, कल्याण (प.) रु. 3000 इस तरह कुल रु. 7300/- दंडात्मक वसूली की गई। यह कार्रवाई नगर आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दांगडे, अति‍.आयुक्त मंगेश चितळे के मार्गदर्शन में की गई आरै आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ऐसा घनकचरा विभाग के उपआयुक्त अतुल पाटील ने कहा है।