सलमान खान के डेंगू की चपेट में, मनपा अलर्ट

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के डेंगू की चपेट में आने की खबर के बाद मनपा अलर्ट हो गई। मनपा के खोज अभियान के तहत सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के स्टोर रूम में डेंगू के लार्वा मिले। इसके बाद मनपा कर्मचारियों ने डेंगू मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट कर दिया है।
बता दें कि बीते सप्ताह सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी सामने आई थी। इसी पृष्ठभूमि में मनपा के कीटनाशक विभाग द्वारा बांद्रा में उनके घर के क्षेत्र की जांच की गई। इसमें डेंगू पैâलानेवाले एडीज इजिप्टी मच्छर के लार्वा अपार्टमेंट के स्टोर रूम में पाए गए। ये मच्छर मुख्य रूप से साफ और जमा हुए पानी में पैदा होते हैं। इसलिए मनपा ने जहां सलमान खान रहते हैं, उस पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में एडीज इजिप्टी मच्छर के लार्वा दो स्थानों पर पाए गए।
मनपा के कीटनाशक विभाग ने जहां सलमान खान रहते हैं, वहां स्थित ३०८ घरों का निरीक्षण किया। इसमें ३२३ कंटेनरों की भी जांच की गई। इस निरीक्षण के दौरान दो जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले। इस समय जहां डेंगू के लार्वा उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे २७ स्थानों को नष्ट किया गया। यहां पांच विभागों और २८७ झोपड़ियों पर धुंआ छोड़ा गया।