जमानत पर छूटे शख्स ने पत्नी-बेटी को ट्रेन से गिराया : बच्ची की मौत; पहली पत्नी के मर्डर केस में जेल में बंद था

पुणे, जमानत पर छूटे एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 साल की बच्ची को ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स अपनी पहली पत्नी की हत्या करने के मामले में जेल में बंद था। घटना शनिवार सुबह 8 बजे पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। पुलिस ने बताया कि 28 साल का आरोपी आकाश भोसले पत्नी वृशाली और बेटी आर्या को धक्का देने के बाद फरार हो गया था। हालांकि उसे पकड़ लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे दूसरी पत्नी पर शक था। इसलिए मारना चाहता था।
भोसले पर पहले से सात मामले दर्ज हैं। पारिवारिक विवाद के चलते उसने पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। वह कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसने चार साल पहले दूसरी शादी की थी। शनिवार सुबह उसने पत्नी को बताया कि हमें मुंबई में हाजी अली दरगाह जाना है।
इसके लिए वह पत्नी और बच्ची के साथ ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट में बैठे। ट्रेन जब खड़की स्टेशन पर पहुंची तो आकाश उठा और पत्नी को ट्रेन के दरवाजे के पास आने को कहा। उसकी पत्नी ने बच्ची को गोद में लिया और दरवाजे के पास चली गई। जैसे ही वह पहुंची तो आकाश ने उसे धक्का दे दिया। ()