केआरके को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के शताब्दी अस्पताल में किया गया भर्ती

मुंबई : कमाल राशिद खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज शाम मुंबई के कांदिवली इलाके के शताब्दी अस्पताल लाया गया है। उन्हें मंगलवार को वर्ष 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर आज मुंबई में मलाड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को साल 2020 में ऋषि कपूर, इरफान के खिलाफ उनके द्वारा पोस्ट किए गए विवादास्पद ट्वीट के बाद गिरफ्तार किया है। केआरके को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने केआरके खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें आईपीसी की धारा 153ए, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

केआरके को गिरफ्तार करने के बाद राहुल कनल का बयान सामने आया। उन्होंने कहा, “कमल आर खान को आज मेरी शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है, मैं इस कदम का स्वागत करता हूं और मुंबई पुलिस को धन्यवाद देता हूं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करता है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। इस तरह का व्यवहार समाज में अस्वीकार्य है। उसे गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है और भविष्य में कोई भी इसे किसी भी नागरिक के साथ नहीं दोहराएगा।