अदालत ने लगाई पुलिस को फटकार…

कल्याण : गणेशोत्सव में शिवसेना पुरस्कृत कल्याण के `विजय तरुण मंडल’ ने निष्ठा पर आधारित `मैं शिवसेना पक्ष बोल रहा हूं’ नामक चलचित्र का सीन तैयार किया था।

हालांकि बगावत कर सत्ता में आई `ईडी’ सरकार को यह चलचित्र नागवार गुजरा। पुलिस ने गणेश चतुर्थी को रात तीन बजे मंडप में घुसकर चलचित्र के साजो-सामान को जप्त कर लिया था। राज्य सरकार के इस हिटलरवाद के खिलाफ मंडल ने सीधे हाईकोर्ट से गुहार लगाई।

इस मामले में कल सुनवाई हुई। अगर चलचित्र में कोई आपत्तिजनक बात थी तो मंडल को उसे हटाने का निर्देश दिया जाना चाहिए था। सीधे चलचित्र के साजो-सामान को जप्त करने का कोई कारण नहीं था। आपको अभिव्यक्ति की आजादी और विचार की स्वतंत्रता को छीनने का अधिकार किसने दिया?

इन शब्दों में अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई। साथ ही आदेश दिया कि मंडल के चलचित्र को सशर्त अनुमति दी जाए। अदालत के इस आदेश से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की `ईडी’ सरकार को बड़ा झटका लगा है।