महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना मुक्त होकर राजभवन लौटे…

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारीकोरोना मुक्त होकर राजभवन में लौट आए हैं। राज्यपाल कोश्यारी पिछले चार दिन से मुंबई के गिरगांव में स्थित रिलायंस अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि कोश्यारी पूरी तरह से विश्राम पर रहेंगे और बहुत जरूरी हुआ तो शाम से कामकाज शुरु कर देंगे।
दरअसल, राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी बुधवार को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे और उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसलिए महाराष्ट्र का राजभवन का कामकाज गोवा के राज्यपाल को सौंप दिया गया था। शनिवार को राज्यपाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने अस्पताल में एक दिन और आराम किया। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद आज सुबह 10 बजे राज्यपाल रिलायंस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर राजभवन पहुंच गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत ने सियासी संकट बढ़ गया है। संभावना जताई जा रही है कि शिवसेना के बागी शिंदे समूह की ओर से आज शाम तक महाविकास आघाड़ी सरकार से समर्थन वापसी का प्रस्ताव दिया जा सकता है। इसके बाद राज्यपाल इस मामले को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और राज्य में नई सरकार के गठन प्रक्रिया तेज हो सकती है।