शिवसेनापक्षप्रमुख की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा – पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर

मुंबई, शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को हिंदू संगठनों के साथ जनता का बड़े पैमाने पर प्रतिसाद मिल रहा है। उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे भाजपा बौखला गई है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा निराधार आरोप लगाकर, सामाजिक तनाव निर्माण करने की साजिश रच रही है। इन शब्दों में मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने व्ह आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र के मामले को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की। ‌
किशोरी पेडणेकर ने कहा कि २०१७ में मनपा चुनाव नहीं जीत सकी इसलिए भाजपा बेबुनियाद आरोप लगा रही है। याकूब मेमन की कब्र के लिए मुंबई मनपा ने कोई अनुमति या पैसा नहीं दिया है। कब्रिस्तान की जमीन एक निजी ट्रस्ट की है। मेमन की कब्र के सौंदर्यीकरण के लिए मनपा ने कोई फंड नहीं दिया है, जो देशद्रोही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुस्लिम टोपी पहनकर, मिठाई खिलाकर, घर बुलाने जैसा काम करते हुए कुछ महसूस नहीं होता क्या? किशोरी पेडणेकर ने यह भी सवाल उठाया। ‌किशोरी पेडणेकर ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह न करें और बताए कि वो सौ दिन कहां गए? लोगों के खाते में आनेवाले १५ लाख रुपयों का क्या हुआ? इंधनों के दाम बढ़ रहे हैं। मुंबई सहित महाराष्ट्र और देश में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर बात नहीं हो रही है। जोर इस बात पर है कि जाति-धर्म के नाम पर तनाव हो और दंगे भड़के।