पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और सिलिंडर के बाद कर्ज भी हुआ महंगा…

मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में लगभग आधे फीसदी की वृद्धि किए जाने के बाद दर अब ५.४ फीसदी हो गई है। इससे पहले ही महंगाई की आग में झुलस रही जनता को और झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, रसोई गैस के सिलिंडर के बाद अब गृह कर्ज, वाहन कर्ज भी महंगा होनेवाला है। चरणबद्ध दर वृद्धि होने से महंगाई की दहीहंडी तैयार की गई है।

रिजर्व बैंक ने कल अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति घोषित की। इससे पहले मौद्रिक नीति समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें समिति ने रेपो रेट में वृद्धि करने का निर्णय लिया। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस निर्णय की जानकारी दी। रेपो रेट में ०.५० फीसदी की वृद्धि की गई है।