बाथरूम की खिड़की से बनाया वीडियो, कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार

मुंबई,चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के अश्लील वीडियो का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि मुंबई में इससे मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है। तकनीकी शिक्षा के लिए प्रसिद्ध ‘आईआईटी’ पवई में भी अश्लीलता के घुसपैठ की खबर है। वहां भी एक पोर्न क्लिप बनाए जाने की बात सामने आई है। इस क्लिप को वहां के एक वैंâटीन कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से बनाई है। हंगामा मचने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और उस आरोपी वैंâटीन कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी पवई में छात्रा का एक अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ‘आईआईटी’ की एक छात्रा ने पवई पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा का आरोप है कि एक वैंâटीन कर्मचारी ने गत रविवार की रात में हॉस्टल १० (प्१०) के बाथरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद २२ साल के उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और खबर लिखे जाने तक आरोपी के मोबाइल से किसी वीडियो के बरामद होने की खबर नहीं मिली है। इस आरोपी को आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।