माहौल बिगाड़ने के लिए वो बन सकते हैं किराएदार, नए किराएदारों की जानकारी देना आवश्यक

मुंबई, मुंबई पुलिस ने शुक्रवार (28 अक्टूबर 2022) को आदेश जारी कर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी मकान मालिकों को नए किराएदारों की जानकारी पुलिस के साथ शेयर करने को कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने पुलिस ने इस आदेश में कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए कुछ लोग किराए पर घर ले सकते हैं। इसलिए, नए किराएदारों की जानकारी देना आवश्यक है।
नए किराएदारों की जानकारी पुलिस के साथ शेयर करने और मकान मालिकों के काम को आसान बनाने के लिए मुंबई पुलिस ने एक लिंक भी शेयर किया है। जिसमें मकान मालिक किराएदारों की जानकारी आसानी से अपलोड कर सकते हैं।
बता दें, इससे पहले मुंबई पुलिस ने शुक्रवार (21 अक्टूबर 2022) को 1 नवंबर से 15 नवंबर तक पूरे शहर में धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया था। शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए संभावित खतरे के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था।