२३ जर्जर इमारतों की बदल जाएगी कहानी

मुंबई, शहर में एक शतक से भी पुरानी बीडीडी चाल के पास वर्ली की कई जर्जर इमारतों की दशा बहुत खराब है। इन इमारतों का दुरुस्तीकरण कर इसे निवासियों के रहने लायक बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। जर्जर इमारतों का मरम्मत काम शुरू होने के साथ ही इन इमारतों की कहानी बदलने जा रही है। इसे बेहद आकर्षक बनाया जाएगा। युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे की निधि से यह कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष २३ इमारतों का मरम्मत कार्य होगा।
इन इमारतों को दुरुस्त कर इसे नए रंग-रूप में लाया जाएगा। प्लास्टर होने के बाद रंगाई-पोताई का काम भी शुरू होगा। फ्लोरिंग, टाइल्स आदि काम भी किए जाएंगे। इस मामले में स्थानीय लोगों ने विधायक आदित्य ठाकरे से मरम्मत कराने की मांग की थी। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने भरपूर निधि उपलब्ध कराई है। हाल ही में नारियल फोड़कर इस विकास काम का उद्घाटन किया गया।