मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

मुंबई : मुंबई में आज सुबह कई जगहों पर रूक-रूककर बारिश हो रही है। इससे पहले रविवार को भी ऐसा ही हाल रहा था। इन सब के बीच मौसम विभाग ने मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में मुसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में मुसलाधार बरसात होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इससे पहले रविवार को मुंबई के कई इलाकों में विजीबिलीटी कम देखने को मिली थी। मौसम विभाग ने 20-21 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इसका सीधा मतलब है कि शहर में अधिक बारिश हो सकती है।