दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर पहुंचा रही है महाशक्तियों की प्रतिस्पर्धा

नई दिल्ली, अमेरिका, रूस और चीन की आर्थिक एवं सामरिक महाशक्तियों की प्रतिस्पर्धा दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर पहुंचा रही है। पिछले करीब पांच महीनों से रूस और यूव्रेâन की बीच जंग जारी है, जिसका खामियाजा पूरी दुनिया भुगत रही है। इस बीच अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से चीन भड़क गया है। ड्रैगन ताइवान को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं चीन ने गुरुवार को ताइवान की सीमा पर युद्धाभ्यास के बहाने मिसाइल से हमले किए। ड्रैगन ने एक बाद एक लगातार कई बैलिस्टिक मिसाइल दागी। चीन के इस हवाई हमले में कई मिसाइलें जापान के क्षेत्र में भी गिरी हैं। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने संवादाता सम्मेलन में कहा कि चीन द्वारा दागी गई नौ बैलिस्टिक मिसाइलों में से पांच मिसाइले जापान के क्षेत्र में गिरीं। जापान ने चीन के इस कदम का विरोध किया है। इसी दौरान अजरबेजान और अर्मेनिया के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है। लगातार विस्फोटक होते ऐसे हालातों से तीसरे विश्व युद्ध के कभी भी शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।
रूस-यूक्रेन  के बीच की जंग से दुनिया के प्रमुख देश पहले ही दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। ताइवान मुद्दे पर चीन की अमेरिका के साथ बढ़ रही तल्खी बंटे हुए देशों के बीच की दूरी को और बढ़ा रही है। चीन की चेतावनी की अनदेखी करते हुए नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से बौखलाए चीन ने ताइवान को छह तरफ से घेरकर अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इससे चीन का अमेरिका और ताइवान के साथ तनाव चरम पर पहुंच गया है। चीन के इस कदम को ताइवान ने क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन ने गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। उधर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भी इसकी पुष्टि की है। उधर चीन को ग्रुप ऑफ सेवन (जी-७) देशों के विदेश मंत्रियों ने फटकार लगाई कि बीजिंग को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के खिलाफ ऐसे आक्रामक तेवर नहीं दिखाने चाहिए।