ठाणे महानगरपालिका कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा इतना बोनस…

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका के कर्मचारियों की इस बार की दिवाली पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक मीठी होने वाली है। क्योंकि महानगरपालिका द्वारा इस वर्ष दिवाली सानुग्रह अनुदान के रूप में 18,000 बोनस देने की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर कमिश्नर अभिजीत बांगर ने की है।

जबकि पिछले वर्ष 15500 रुपए राशि सानुग्रह अनुदान के रूप में दिया गया था। क्योंकि इस साल अब कोरोना का संकट खत्म हो गया है और महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति ठीक हो रही है। इसलिए पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2500 रुपए की वृद्धि की गई है। साथ ही ठेके पद्धति पर काम करने वाले कर्मियों को बोनस के रूप में एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का निर्णय लिया गया है।

इस सानुग्रह अनुदान से ठाणे महानगरपालिका की तिजोरी पर पर करीब 14 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। म्युनिसिपल लेबर यूनियन के अध्यक्ष रवि राव, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, सचिव चेतन आबोंणकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर तत्काल इस पर निर्णय लेने की मांग की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर, पूर्व महापौर नरेश म्हस्के और अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े से ऑनलाइन चर्चा कर तत्काल घोषणा करने का आदेश दिया।

आपको बतादें कि ठाणे महानगरपालिका में वर्तमान समय में 8 हजार 278 कार्यरत कर्मचारी हैं और ठेके पद्धति पर काम करने वाले कर्मियों की संख्या हजारों में है। जिसे संज्ञान में लेते हुए ठाणे महानगरपालिका के विभिन्न विभागों जैसे स्थायी, अस्थायी, थोक वेतन कर्मचारियों, अनुकंपा विरासत कर्मचारियों को 8000 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का निर्णय लिया गया।

पिछले वर्ष महानगरपालिका के कर्मचारियों को 15,500 रुपए का सानुग्रह अनुदान दिया गया था। इस वर्ष भी उतनी ही अनुदान राशि दी गई है। हालांकि ठाणे म्युनिसिपल लेबर यूनियन के अध्यक्ष रवि राव ने महानगरपालिका कर्मचारियों को 25,000 रुपए का सानुग्रह अनुदान देने की मांग की थी।

लेकिन महानगरपालिका प्रशासन ने इसे सिरे से ख़ारिज करते हुए आर्थिक सस्थिति का हवाला देते हुए महानगरपालिका कर्मियों को 18,000 रुपए और ठेका कर्मियों को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है। इस प्रकार है कर्मचारियों की संख्या महानगरपालिका प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठाणे महानगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 5 हजार 83 है।

जबकि अनुकंपा के आधार पर 2,058 कर्मचारी, थोक वेतन पर 252 कर्मचारी, शिक्षा विभाग में 1,051 कर्मचारी, शिक्षा विभाग में 23 कर्मचारी और कुल 8,278 कर्मचारी हैं। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में एनएमसी श्रमिकों को भुगतान किए गए अनुदान अनुदान में 2014-15 में 12,500, 2015-16 में 13,250, 2016-17 में 14,000, 2017-18 और 2018-19 में 15,100 वर्ष शामिल हैं। जबकि वर्ष 2019 -20 15,500, और वर्ष 2020-21 में 15,500, 2021-22 में 18,000 कर लगातार इसमें बढ़ोतरी कर सानुग्रह अनुदान दिया गया।