एसटी महामंडल अधिकारी रील्स बनाने का रिस्क न उठाएं, दो कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित

ठाणे, एसटी महामंडल की दो महिला कर्मचारियों ने रील तैयार की थी। रील तैयार करने के आरोप में उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है इसलिए सरकारी अधिकारी रील्स बनाने का रिस्क न उठाएं वही बेहतर है। बता दें कि सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो बनाने यानी रील्स बनने का क्रेज आम जनता में नजर आ रहा है।
इस मामले में सरकारी कर्मचारी भी किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में एसटी महामंडल ने रील्स बनानेवाली दो महिला कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। एसटी महामंडल के कर्मचारियों ने इस संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए एसटी महामंडल की कार्रवाई का विरोध किया है। एसटी महामंडल के कर्मचारी महादेव म्हस्के ने बताया कि एसटी महामंडल ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जब महिला काम पर नहीं थी, तब उन्होंने रील बनाई इसलिए उनके खिलाफ की गई कार्रवाई अनुचित है।
एसटी महामंडल के ही कर्मचारी योगेश कांबले ने बताया कि यदि कर्मचारियों में कोई प्रतिभा है तो क्या उन्हें यह नहीं दिखाना चाहिए? सवाल यह है कि वे खुद को कहां व्यक्त करना चाहते हैं। इसका जवाब भी निगम को चाहिए। अंतत: यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला है। इसके अलावा कर्मचारी विजय गायकवाड़ ने बताया कि ड्यूटी के दौरान रील बनाना, फेसबुक और व्हॉट्सऐप चेक करना सभी अनुचित हैं। इन बातों से बचकर कर्मचारियों को काम पर अधिक ध्यान देना चाहिए, ताकि अप्रिय कार्यों से बचा जा सके। एसटी कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में कोई प्रतिबंध नहीं है, उन्हें एसटी महामंडल के बारे में गलत जानकारी नहीं पैâलानी चाहिए। निदेशक मंडल की मिशन नीति को खराब नहीं करना चाहिए।