मुंबई के मुलुंड इलाके में दो नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी के आरोप में वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के मुलुंड इलाके में आठ से नौ वर्ष की दो बच्चियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में रविवार को एक वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों ने शनिवार को अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई, जिसके बाद अनिल हाडकर (62) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति अपने घर में बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था। उसे दोनों बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून और भादसं के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।”