कैपिटल इकोनॉमिक्स की रिसर्च से खुलासा, महंगाई १४ फीसदी बढ़ी

मुंबई, वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पहले से ही परेशान रहे दुनियाभर के देशों की मुसीबतें यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण और बढ़ी हैं। उस पर हिंदुस्थान में मोदी सरकार की गलत नीतियां कोढ़ में खाज का कम कर रही हैं। लंदन स्थित स्वतंत्र आर्थिक अनुसंधान एजेंसी ‘कैपिटल इकोनॉमिक्स’ की रिसर्च से खुलासा हुआ है कि महंगाई १४ फीसदी बढ़ी है। इसके मुताबिक उभरते बाजारों में खाद्य वस्तुओं की कीमतें इस वर्ष १४ फीसदी बढ़ी है। इसमें हिंदुस्थान शामिल है।
गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, रसोई गैस और जीएसटी की नई दरों के कारण हिंदुस्थान में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें लोगों को सर्वाधिक परेशान कर रही हैं। घरेलू कीमतों को काबू में करने के लिए कई देशों ने खाद्य निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। लोगों को खान-पान की चीजों के लिए १०-२० फीसदी तक