8वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नितीश कुमार! दोपहर 2 बजे लेंगे शपथ, तेजस्वी यादव बन सकते हैं डिप्टी सीएम…

पटना : बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का गठबंधन टूट गया है। नितीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद अब बुधवार को दोपहर दो बजे नितीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही जदयू नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले दिन में नितीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल को सात पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। इस दौरान नितीश के साथ तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद थे। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि, सभी सांसद और विधायक इस बात पर सहमत हुए कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। इसके बाद मैंने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा, “दोनों सदनों के सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ आज सभी बैठकें हुईं। सभी की इच्छा थी कि हम एनडीए छोड़ दें। इसलिए सभी की इच्छा के अनुसार, हमने इसे स्वीकार कर लिया और मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।