असली बनाम नकली शिवसेना की जंग के बीच नया विवाद…उद्धव ठाकरे के राज में आतंकी याकूब मेमन की कब्र बन गई मजार, भड़की भाजपा

मुंबई : मुंबई में असली बनाम नकली शिवसेना की जारी जंग के बीच नया विवाद सामने आया है। भाजपा का आरोप है कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते मुंबई में आतंकी याकूब मेमन की कब्र को सजाया गया गया, वहां मार्बल लगाया गया और उसे मजार में तब्दील कर दिया गया।

भाजपा नेता राम कदम ने इस मामले में को उठाते हुए उद्धव ठाकरे के साथ ही तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार में हिस्सेदार रहे एनसीपी और कांग्रेस से जवाब मांगा है। बता दें, 1993 के मुंबई बम धमाकों में टाडा की विशेष अदालत ने याकूब मेमन को दोषी ठहराया था। याकूब मेमन उन धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता टाइगर मेमन का भाई थी।

याकूब मेमन को 2007 में टाडा कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 30 जुलाई 2015 को फांसी की सजा दे दी गई थी। इसके बाद उसे मुंबई स्थित बड़ा कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। भाजपा का कहना है कि जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब इस कब्र की सजावट की गई। आसपास टाइल्स लगाई गई, लाइट की सजावट की गई।