मुंबई :  जुहू परिसर में फ्लाईओवर बनने से 45 मिनट की दूरी होगी कम…पांच मिनट में जुहू सर्कल से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे

मुंबई : मनपा प्रशासन ने जुहू परिसर में होने वाली ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए जुहू-वर्सोवा लिंक रोड और सीडी बर्फीवाला मार्ग, जेव्हीपीडी के बीच एक नया फ्लाईओवर बनाने का निणर्य लिया है ।मनपा के इस निर्णय से अंधेरी पश्चिम और जुहू  परिसर  में ट्रैफिक  समस्या दूर होगी। फ्लाईओवर बन जाने के बाद  45 मिनट की लंबी  दूरी मात्र 5 मिनट में तय होगी।  मनपा प्रशासन फ्लाईओवर के निर्माण पर  350 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है।

मुंबई में  ट्रैफिक समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए  फ्लाईओवर सहित  फुट ओवर ब्रिज और नए सड़क पुलों  का निर्माण किया जा रहा है। मनपा  ने पुलों के निर्माण के लिए 2022-23 के बजट में 1576.66  रुपए का बजट उपलब्ध कराया है। मनपा अब अंधेरी पश्चिम वेस्ट से सी. डी बर्फीवाला मार्ग , महापौर हॉल तक   1.65 किमी दूरी तक   फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया है । फ्लाईओवर जिस जगह पर अभी का बर्फीवाला पुल खत्म होता है उसी जगह से शुरू होगा और  ‘जेवीएलआर’ पर बालासाहेब सावंत मार्ग पर उतरेगा।फ्लाईओवर बनाने के लिए मनपा ने  350 करोड़ रूपये का टेंडर आमंत्रित किया  हैं।

इस फ्लाईओवर से जेवीपीडी जक्शन  पर भीड़भाड़ कम होगी। इसके अलावा, जुहू-वर्सोवा लिंक रोड से वर्सोवा में प्रस्तावित कोस्टल रोड तक आने के लिए नया रास्ता मिलेगा।

कोस्टल रोड से आने वाले वाहनों को  वेस्टर्न एक्सप्रेस वे तक सीधे पहुंचने में आसानी होगी।   फ्लाईओवर  अगले तीन साल में बनकर तैयार होने की संभावना है। इससे जुहू वासियों को  सिग्नल मुक्त  रास्ता मिलेगा और जुहू जंक्शन पर होने वाली ट्रैफिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा फ्लाईओवर से अंधेरी पूर्व   गोखले रोड ब्रिज से आगे जाने का रास्ता मिलेगा।

गोखले रोड ब्रिज दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा और पास का तेली गली फ्लाईओवर भी बनकर लगभग तैयार  गया है। इससे पश्चिम से पूर्व की ओर वेस्टर्न एक्सप्रेसवे तक जाने के लिए लगने वाले  45 मिनट का समय बचेगा। मात्र 5 मिनट में दूरी तय की जा सकेगी।