10 जून तक महाराष्ट्र में पहुंचेगा मानसून, कई जिलों हुई प्री-मानसून बारिश

मुंबई : जून का महीना शुरू होते ही हर कोई बारिश का बेसब्री से इंतजार करने लगता हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 5 जून को मानसून केरल में प्रवेश करेगा और 10 जून को महाराष्ट्र में मानसून पहुंचेगा। फिलहाल सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हमें गर्मी की तपिश से कब राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र और देश में बढ़ रही गर्मी से नागरिक बेहाल हैं। ऐसे में अब सभी को बारिश का इंतजार है। मानसून अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाएं दक्षिण अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में धीमी गति से चल रही हैं और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच रही हैं। केरल में मानसून 5 जून को प्रवेश करेगा। पिछले दो दिनों के दौरान मानसूनी हवाएं दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों के साथ बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में पहुंच गई है। इसके साथ, मानसूनी हवाएं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाकी हिस्सों और श्रीलंका, मालदीव, कोमोरोस के भाग को कवर करती हैं। ()