नवी मुंबई में बड़ा हादसा : इमारत की छठी मंजिल का स्लैब गिरा, सात लोग अस्पताल में भर्ती…

नवी मुंबई : नवी मुंबई इलाके में एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव और राहत अभियान शुरू किया। एक व्यक्ति अभी भी इमारत के अंदर फंसा हुआ है और बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद कई एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। घटना को लेकर नवी मुंबई के नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि नवी मुंबई में एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब भूतल पर गिरने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब​िक बचाव का काम जारी है।