डीसीपी स्कॉट ने कल्याण में 25 लाख के प्रतिबंधित गुटखा के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

कल्याण  : सेहत के लिए हानिकारक प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी जोरों से हो रही और गुटखा के खरीद फरोख्त का गोरखधंधा जोरों से चल रहा है। कल्याण में डीसीपी स्कॉड ने गुटखा की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक कंटेनर में 25 लाख रुपए का गुटखा जब्त किया है। पुलिस अब इस गुटखा के असली मालिक और तस्करी सरगना की तलाश कर रही है। जप्त किया गया गुटखा कर्नाटक से उल्हासनगर जा रहा था।

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर और अंबरनाथ बदलापुर समेत अन्य इलाकों में भी इसकी खुलेआम बिक्री होती है। कल्याण डोंबिवली में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गुटखा जब्त कर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। लेकिन देखा जा सकता है कि यह कारोबार अभी भी जारी है। शनिवार की रात कल्याण डीसीपी स्कॉट के पुलिस कर्मियों संजय पाटिल और ऋषिकेश भालेराव को गांधारी रोड पर गुटखा कंटेनर आने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर डीसीपी स्कोड और खड़कपाड़ा पुलिस ने गांधारी रोड पर जाल बिछाया और भिवंडी पड़घा के रास्ते कल्याण में आ रहे गुटखा के एक कंटेनर को पुलिस ने रोका और तलाशी लेने पर उस कंटेनर में गुटखा पाया गया। जप्त किए गए गुटखा की बाजार कीमत 25 लाख रुपए है। पुलिस ने इस गुटखा की तस्करी करने वाले कंटेनर चालक मशक इनामदार को गिरफ्तार किया है। वह कर्नाटक का मूल निवासी हैं।

उसके साथ उल्हासनगर के रहने वाले लव साहनी और प्रेमचंद वाथोर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में रजनीकांत गायकवाड़ की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी यह मिली है कि यह गुटखा कर्नाटक से उल्हासनगर लाया जा रहा था। यह गुटखा कौन खरीदने वाला था? पुलिस अब इस बात की तलाश कर रही है कि इसकी तस्करी कौन कर रहा है। असली तस्कर सरगना कौन हैं।