35 के बाद मां बनना हो रहा जानलेवा, कोविड के बाद मुंबई में ये आंकड़े डरा देने वाले

मुंबई: गर्भावस्था और कोरोना संक्रमण के कारण मुंबई में मातृ मृत्यु दर भले ही कम हो रही हो, लेकिन 35 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में मां बनने का जोखिम बढ़ रहा है। 2018 में 35 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में मातृ मृत्यु दर जहां 18 थी, वहीं 2022 में बढ़कर यह 29 हो गई। इसे नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञों ने ‘प्लान प्रेग्नेंसी’ का सुझाव दिया है। प्लान प्रेग्नेंसी के जरिये जहां मातृ मृत्यु को नियंत्रित किया जा सकता है, वहीं प्रेग्नेंसी भी सफल हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान संक्रमण (सेप्सिस), रक्तस्राव, टीबी आदि के चलते मुंबई में मातृ मृत्यु दर अधिक थी। पिछले कुछ वर्षों में यह कम हुई है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पांच साल पहले मुंबई में हर वर्ष औसतन 218 महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु होती थी, लेकिन बीते वर्ष यह संख्या घटकर 193 रह गई है।
गर्भावस्था के दौरान संक्रमण (सेप्सिस), रक्तस्राव, टीबी आदि के चलते मुंबई में मातृ मृत्यु दर अधिक थी। पिछले कुछ वर्षों में यह कम हुई है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पांच साल पहले मुंबई में हर वर्ष औसतन 218 महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु होती थी, लेकिन बीते वर्ष यह संख्या घटकर 193 रह गई है। ()