कांदिवली में 5 पालतू पिल्लों की जहर से हुई मौत, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

मुंबई: मुंबई के कांदिवली पूर्व में पांच पालतू पिल्लों को जहर देकर मारने के मामले से हडकंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक 69 वर्षीया महिला के पांच पिल्लों को जहर देकर मारा गया है। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की है। मुंबई: मुंबई के कांदिवली पूर्व में पांच पालतू पिल्लों को जहर देकर मारने के मामले से हडकंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक 69 वर्षीया महिला के पांच पिल्लों को जहर देकर मारा गया है। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की है।
पुलिस का कहना है कि लोखंडवाला क्षेत्र के सप्तश्रृंगी सोसाइटी में रहने वाली शिकायतकर्ता अपने पति, बेटे और मां के साथ रहती हैं। परिवार के लोग एक जनरल स्टोर चलाते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो कुत्ते थे जिन्होंने आठ महीने पहले 15 पिल्लों को जन्म दिया था। तब से वह इनकी देखभाल कर रही थी। लेकिन तीन जुलाई को रात लगभग 8 बजे अचानक उनके पिल्लै बीमार पड़ गए और उनके मुंह से झाग और खून निकल रहा था और फिर उनकी मौत हो गई।