दिव्यांग बेटी की हत्या के आरोप में ३८ वर्षीय शख्स गिरफ्तार
मुंबई, किराना स्टोर में डिलिवरी का काम करनेवाले ऐसे ही एक शख्स को ठाणे जिले की मानपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस थाने की हद में रहनेवाले मनोज नामक उक्त ३८ वर्षीय शख्स को पुलिस ने उसी की दिव्यांग बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मनोज की पत्नी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में मनोज की पत्नी ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। उसकी एक बेटी गांव में अपनी दादी के पास रहती है तथा वह (पत्नी) और १४ वर्षीया दूसरी बड़ी बेटी मजदूरी करती हैं। उसकी तीसरी बेटी दिव्यांग है।
वह बोलने व सुनने में असमर्थ थी। पत्नी ने बताया कि मनोज शराब पीकर उन्हें पीटता था। वह खासकर कमला को बोझ कहता था। मनोज की पत्नी और बेटी काम पर गई थीं। उस दौरान वे सबसे छोटी ४ वर्षीय बेटी को भी अपने साथ ले गई थीं। उसी दौरान वहां पहुंचे मनोज ने कहा कि कमली मर गई है, घर जाकर देखो। इसके बाद मनोज फरार हो गया जबकि बदहवास अवस्था में घर पहुंची उसकी पत्नी और बेटी ने कमला को मृत पाया। पुलिसिया जांच में उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।