मुंबई एयरपोर्ट से 8.40 करोड़ का 16 किलो सोना बरामद… गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम डिपार्टमेंट ने 16 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 8.40 करोड़ रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, ये सोना एक भारतीय नागरिक के पास से मिला है, जो इथियोपिया से मुंबई आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की खबर सामने आई है।

रात करीब 3 बजे मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। रेस्क्यू टीम एयरपोर्ट पहुंच गई है। यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने यात्रियों से सयंम रखने की अपील की गई है। 10 दिन पहले ईरान के यात्री विमान में बम की खबर आई थी, जो बाद में अफवाह निकली। दरअसल, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन के पायलट ने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन ATC ने दिल्ली की जगह जयपुर या चंडीगढ़ जाने को कहा।

इसके बाद फ्लाइट ने चीन के ग्वांगझाऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। तलाशी के बाद इसमें कोई बम नहीं मिला। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सुबह करीब 5.28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
दिल्ली में तीन नाबालिग बच्चों की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर की है। 7 लोग गड्ढे में नहाने के लिए उतरे थे। उनमें से 3 नाबालिग बच्चे बहाव के कारण डूब गए। बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें वह तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं मृतक बच्चों की पहचान 16 साल के ऋषभ, 13 साल के पीयूष, और 16 साल के पीयूष के तौर पर हुई है। सभी खानपुर इलाके के रहने वाले थे। महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो मई में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वॉटर्स में रॉकेट हमला करने में शामिल था।

आरोपी पंजाब का रहने वाला है लेकिन इस अटैक के बाद से फरार था। पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की पहचान चरत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह उर्फ कारज सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ आठ गंभीर अपराध दर्ज हैं।