म्हाडा के नए घरों के लिए अभी दो महीने करना होगा इंतजार… नए साल में म्हाडा की निकलेगी लॉटरी

मुबंई : म्हाडा के नए घरों का इंतजार कर रहे मुंबई के नागरिकों को अब दो महीने और इन्तजार करना पड़ेगा। म्हाडा ने पहले दीपावली के समय 4 हजार घरो की लॉटरी निकालने की घोषणा की थी। मनपा ने म्हाडा घरो की लॉटरी को लेकर तकनिकी का सॉफ्टवेयर तैयार  निर्णय लिया गया था जिसका काम अभी आखिरी चरण में है। सॉफ्टवेयर का काम पूरा करने में दो महीने का समय लगेगा जिससे नए घरो का इंतजार कर रहे मुंबई के लोगो को अभी दो महीने इंतजार करना पड़ेगा।

म्हाडा के घरो की संख्या धीरे धीरे कम होती जा रही है।  जिसके चलते म्हाडा के द्वारा निकाले जाने वाली लॉटरी में संख्या घटती गई। जिसके चलते मुंबई में म्हाडा के घरो की लॉटरी नहीं निकली। मुंबई में बढ़ते घरो की कीमत को देखते हुए म्हाडा के घरो की ओर निम्न और मध्यम वर्ग के लोगो को म्हाडा के घरो की लॉटरी का इंतजार रहता है। म्हाडा ने मुंबई वासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए गोरेगांव पहाड़ी, पवई, घाटकोपर में चल रही परियोजनाओं से बहुत सारे घर उपलब्ध कराने का फैसला किया था।

महाविकास अघाड़ी के तत्कालीन आवास मंत्री जितेंद्र अवध ने इस साल दिवाली में म्हाडा  के घरो की लॉटरी निकालने की घोषणा की थी। लेकिन अब दिवाली समीप होने के  बावजूद अभी तक लॉटरी निकालने की घोषणा नहीं होने से लोगो में म्हाडा प्रति  संभ्रम निर्माण हो गया है। म्हाडा ने मकानों के आवंटन से पहले जरूरी साफ्टवेयर को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है। इसमें दो महीने  का और  समय  लगने की संभावना है। जिससे दिवाली के समय   होने वाली लॉटरी फिलहाल टल गई है अब म्हाडा की लॉटरी का लोगो को नए साल तक इंतजार करना पड़ेगा।

म्हाडा ने लॉटरी सॉफ्टवेयर को अपडेट करते हुए प्री-लॉट और पोस्ट-लॉट दोनों को एक ही सॉफ्टवेयर में एकीकृत करने का काम शुरू कर दिया है। म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्री-ड्रा प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाया जाएगा।

आवेदन करने  के  घटकों को कम किया जाएगा और आवश्यक घटको  को ही  उसमें रखा जाएगा। म्हाडा ने  इस संपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपनी का चयन किया है।म्हाडा के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरिकर ने कहा कि सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद जल्द ही मकानों की निकासी की जाएगी। म्हाडा  मुंबईकरों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास प्रदान करने की जिम्मेदारी निभा रहा है।